चि. अर्चित - चि. सौ. कां. साक्षी
सूस, 30 जनवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) यहां मार्केटयार्ड स्थित प्रतिष्ठित फर्म मे. हरियाणा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक- व्यापारी श्री संदीप रामनिवास (RL) अग्रवाल व श्रीमती रेणुका के सुपुत्र चि. अर्चित का शुभविवाह पुणे निवासी प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता तथा महाराष्ट्र गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्री शेखर रामबिलास मुंदड़ा व श्रीमती स्वाती की सुपुत्री चि. सौ. कां. साक्षी के साथ गुरुवार, 29 जनवरी की शाम को पाषाण-सूस में स्थित सन्नीज् वर्ल्ड में आयोजित शानदार समारोह में धूमधाम से सम्पन्न हुआ. नवदम्पत्ति को शुभाशीर्वाद देने पुणे तथा पिंपरी-चिंचवड़ शहरों के उद्योग, व्यापार, बिल्डर्स तथा सामाजिक क्षेत्र की गणमान्य हस्तियों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र के तमाम मंत्री, विधायक और वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थिति दर्ज करायी.