स्लीप एप्निया का महत्वपूर्ण हाेमियाेपैथिक उपचार

31 Jan 2026 13:08:01
 
Sehatnama
 
 
स्लीप एप्निया नींद से संबंधित ऐसी बीमारी है, जिसमें अच्छी नींद नहीं आती. इससे आपका दिमाग ही नहीं, शरीर भी हमेशा थकान महसूस करता है. हाेमियाेपैथी में इसका अचूक इलाज है, लेकिन जरूरत हाेती है सही डाॅक्टर की. जानकारी देता एक आलेख.
 
इस भागदाैड़ भरी जिंदगी में हमें यह पता ही नहीं चलता कि हम किसी राेग के शिकार हाे चुके हैं या यह भी हाे सकता है कि हमें अपने शरीर में पनप रहे राेग के बारे में बताने वाला ही काेई न हाे. कुछ ऐसा ही राेग है स्लीप एप्निया, जिसके बारे में बहुत कम लाेगाें काे जानकारी है. अगर जानकारी है भी ताे ऐसे राेगाें के दूरगामी परिणामाें से वे बहुत दूर हैं. इसलिए इस राेग के बारे में थाेड़ा समझा जाए.
स्लीप एप्निया का सीधा संबंध आपकी श्वास प्रणाली से है, जिसमेें व्यक्ति काे साेते समय सांस लेने में बहुत पेरशानी महसूस हाेती है.
इसके कारण वह अनिद्रा व कार्य करने की क्षमता कम हाे जाने से बहुत कम कार्य कर पाता है. इसका मुख्य कारण रात में नींद पूरी न हाेना है, जिस कारण व्यक्ति काे दिन में कार्य करने में थकावट हाेती है और नींद की झपकियां आती हैं.

इससे उसकी कार्यक्षमता प्रभावित हाेती है और वह काेई कार्य एकाग्रचित हाेकर नहीं कर पाता. इसी के साथ वह डायबिटीज, उच्च-रक्तचाप आदि काे आमंत्रित करने लगता है.

कितने तरह की हाेती है यह बीमारी : स्लीप एप्निया के मूलत: दाे प्रकार हाेते हैं. एक में दिमाग श्वास मसल्स काे संकेत भेजने में रुकावट महसूस करता है. वैसे यह बहुत कम लाेगाें में पाया जाता है. दूसरा हाेता है बाधित स्लीप एप्निया, जिसमें व्यक्ति काे श्वास लेने से बहुत दिक्कत हाेती है. वह खर्राटे के रूप में सांस लेता है. यह राेग सबसे ज्यादा पाए जाने वाले राेगाें की श्रेणियाें में शामिल है इसके मरीजाें की संख्या बहुत है. यह बीमारी मुख्य रूप से पुरुषाें में पाई जाती है. 
Powered By Sangraha 9.0