राष्ट्रपिता का मंत्र था सत्ता से बड़ी सत्य की ताकतःराहुल गांधी

31 Jan 2026 12:44:41
 
Rahul Gandhi
 
नई दिल्ली, 30 जनवरी (वि.प्र./वार्ता) राष्ट्रपिता का मंत्र था सत्ता से बड़ी सत्य की ताकत. यह प्रतिपादन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किया. उन्हाेंने शुक्रवार काे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि के माैके पर राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा.
इस माैके पर राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू, पीएम माेदी व राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी. इस माैके पर राहुल गांधी ने ए्नस पर लिखा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक साेच हैं. वह साेच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफरत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने की असफल काेशिश की. मगर राष्ट्रपिता ने हमें आजादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताकत से बड़ी सत्य की शक्ति हाेती है. हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस. यह साेच मिट नहीं सकती, क्याेंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं. पीएम ने साेशल मीडिया पर- महात्मा गांधी काे उनकी पुण्यतिथि पर मेरा शत-शत नमन. पूज्य बापू का हमेशा स्वदेशी पर बल रहा, जाे विकसित और आत्मनिर्भर भारत के हमारे संकल्प का भी आधारस्तंभ है.
Powered By Sangraha 9.0