नई दिल्ली, 30 जनवरी (वि.प्र.) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट काेहली का इंस्टाग्राम अकाउंट 30 जनवरी काे डिएक्टिवेट हाे गया.
कुछ घंटे तक उनकी प्राेफाइल सर्च में नहीं आई. जिसके चलते साेशल मीडिया पर फैंस के बीच हड़कंप मच गया.
वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फाॅलाे किए जाने वाले दुनिया के तीसरे एथलीट हैं. विराट काेहली के इंस्टाग्राम पर 27 कराेड़ फाॅलाेअर्स हैं. लेकिन, 8 घंटे बाद उनका अकाउंट फिर एक्टिवेट हाे गया.अब विराट काेहली का इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च में आ रहा है. उनकी सारी पाेस्ट भी दिख रही हैं.
30 जनवरी काे रात 1 बजे के आसपास काेहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दिखना बंद हाे गया. जिसके बाद सर्च में मणीशी छेीं ऋेर्ीपवफ दिखाई देने लगा. ऐसे कयास लगाए गए कि विराट ने खुद अकाउंट काे डिएक्टिवेट या डिलीट कर दिया है. इस दाैराीन फैन्स ने उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पाेस्ट के कमेंट सेक्शन में जाकर पूछा कि विराट कहा हैं? वहीं, शुक्रवार काे सुबह करीब सुबह 9 बजे उनका इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिवेट हाे गया.अभी तक यह साफ नहीं हाे पाया है कि यह काेई टेक्निकल फाॅल्ट था या फिर खुद किंग काेहली ने जानबूझकर ऐसा किया था.विराट और उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर अभी तक काेई रिएक्शन नहीं आया है.
दुनिया में विराट का दबदबा क्रिकेट के अलावा विराट काेहली का साेशल मीडिया पर भी दबदबा है. विराट इंस्टाग्राम पर राेनाल्डाे और मेसी के साथ खड़े नजर आते हैं. जहां राेनाल्डाे इंस्टाग्राम पर एक स्पाॅन्सर्ड पाेस्ट के लिए 25 कराेड़ रुपये लेते हैं, वहीं विराट एक स्पाॅन्सर्ड पाेस्ट के 14 कराेड़ रुपये चार्ज करते हैं. वह इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं. उनकी हर एक ऑनलाइन एक्टिविटी कई कराेड़ रुपये का वैल्यू रखती है.