अल्बानिया में तेरहवें दिन भी हजाराें छात्र सड़काें पर उतर

प्रदर्शनकारियाें ने बातचीत हेतु प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर लगायी कुर्सियाें काे फूंका

    27-Oct-2026
Total Views |
 
Albania
तराना, 26 अ्नटूबर (वि.प्र.)
यूराेपीय देश अल्बानिया में पिछले 13 दिनाें से चल रहा सरकारी विराेधी प्रदर्शन 13वें दिन साेमवार काे हिंसक हाे गया. सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री एदी रामा ने खुद छात्राें के समूह काे बातचीत के लिए आमंत्रित किया था.
 
खुद से उनके लिए कुर्सियां लगाई थी और सभी पर एक पर्ची रखी थी जिस पर लिखा था, बातचीत करे. लेकिन महंगे घर, आसमान छूता किराया, बढ़ती जीवन-यापन, बेराेजगारी काे लेकर सरकार के खिलाफ सडकाें पर उतरे युवाओं ने प्रधानमंत्री का यह प्रस्ताव ठुकरा दिया और बातचीत के लिए रखी गयी कुर्सियाें में आग लगा दी. ये आंदाेलनकारी छात्र देश काे भ्रष्टाचार मु्नत करने, युवाओं काे राेजगार देने, महंगी शिक्षा काे लाेगाें की पहुंच तक लाने की मांग पर अडे है. इसके साथ ही माैजूदा पीएम काे भ्रष्टाचारी बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है.
 
पिछले कुछ दिनाें से फ्रांस की राजधानी पेरिस से लेकर अल्बानिया के तिराना, इटली के शहराें, स्पेन के मैड्रिड और पुर्तगाल के लिस्बन तक विराेध-प्रदर्शन उग्र हाेते जा रहे हैं. कई जगह प्रदर्शनकारियाें और पुलिस के बीच झड़पें हुईं, आंसू गैस छाेड़ी गई और गिरफ्तारियां की गईं. इन आंदाेलनाें में कहीं आवास संकट और पेंशन प्रमुख मुद्दे हैं, ताे कहीं महंगी शिक्षा, सरकारी परियाेजनाओं और सुरक्षा नीतियाें के खिलाफ गुस्सा सामने आया है.
 
रायटर के अनुसार, अल्बानिया में प्रधानमंत्री एदी रामा द्वारा प्रदर्शनाें पर राेक के नए उपायाें की घाेषणा के बाद रविवार काे राजधानी तिराना में नए सिरे से प्रदर्शनकारी सड़काें पर आ गए. पीएम रामा ने हिंसा करने वालाें पर पांच लाख लेक (6188 डाॅलर) का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था.
 
बारिश के बीच लाेग शिक्षा मंत्रालय के बाहर जमा हाे गए और पीएम रामा के कार्यालय की तरफ बढ़ने लगे. उन्हाेंने सरकार और प्रदर्शनकारियाें के बीच बातचीत के लिए रखी गई कुर्सियाें काे आग लगा दी.