केंद्रीय कर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा

कैबिनेट ने दी मंजूरी: दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात

    29-Oct-2026
Total Views |

DAHike 
नई दिल्ली, 28 अ्नटूबर (वि.प्र.)
केंद्र सरकार के लाखाें कर्मचारियाें और पेंशनभाेगियाें के लिए एक राहत भरी खबर आई है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारियाें के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनधारकाें की महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ाेतरी काे औपचारिक मंजूरी दे दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई.
 
सरकार के इस कदम से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियाें की क्रय शक्ति बनाए रखने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में मंजूर की गई लगभग 30 हजार कराेड़ की याेजनाएं देश की समावेशी आर्थिक प्राथमिकताओं काे रेखांकित करती हैं.
 
यह वित्तीय संशाेधन 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा. इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियाें का महंगाई भत्ता बढ़कर 60% से 63% हाे गया है. जुलाई से प्रभावी हाेने के कारण कर्मचारियाें और पेंशनधारकाें काे पिछले महीनाें का बकाया भी दिया जाएगा. कर्मचारियाें व पेंशनभाेगियाें के महंगाई भत्ते और राहत के मद में सरकार की ओर से कुल 10,016 कराेड़ का आवंटन किया गया है. जीवन-यापन की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के प्रभाव काे संतुलित करने के लिए सरकार साल में दाे बार (जनवरी और जुलाई) डीए/डीआर की दराें में बदलाव करती है.
 
 कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रमाेशन स्कीम: देश में घरेलू स्तर पर कंटेनर निर्माण काे बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10,000 कराेड़ का बजट मंजूर
 
 प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज याेजना: ग्रामीण विकास, पंचायत प्रणाली और सुशासन काे गति देने के लिए 7,395 कराेड़ का प्रावधान