चक्रवात अर्नब का तांडव : आंध्र प्रदेश में 3 की मौत

काकीनाडा और यानम तट से टकराया तूफान; तेज आंधी से उखड़े सैकड़ों पेड़ व खंभे

    29-Oct-2026
Total Views |

Cyclone 
नई दिल्ली, 28 अ्नटूबर (वार्ता/वि.प्र.)
भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने बुधवार तड़के आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और पुडुचेरी के यानम तट के बीच दस्तक दे दी. तट से टकराने के बाद 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है. एनडीआरएफ के मुताबिक, इस तूफान से आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां 31 मकान क्षतिग्रस्त हाे गए और तीन लाेगाें की दुखद माैत हाे गई. भारत माैसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में तट पार करने के बाद ‘अर्नब’ कमजाेर हाेकर ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में बदल गया है. हवा की रफ्तार घटकर 110 से 120 किमी प्रति घंटा रह गई है. माैसम वैज्ञानिकाें का अनुमान है कि अगले 12 घंटाें के दाैरान यह चक्रवाती तूफान और फिर गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हाेकर उत्तर-पश्चिम दिशा में ओडिशा व छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ जाएगा.
 
समुद्र में फंसा सल्फर लदा मालवाहक जहाज तूफान के दाैरान आंध्र प्रदेश के अंतर्वेदी के पास समुद्र में सल्फर ले जा रहा एक मालवाहक जहाज रास्ते से भटक कर उथले पानी में फंस गया. विशाखापत्तनम से रवाना हुए इस जहाज के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी. बंदरगाह अधिकारी और समुद्री एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जहाजरानी विभाग निरीक्षण के बाद राहत कार्य में जुटा है. तूफान के कारण 50 ट्रेनें-21 फ्लाइट रद्द कर दी गई हैं.
 
30 हजार से ज्यादा लाेगाें काे सुरक्षित किया चक्रवात के दक्षिणी ओडिशा में प्रवेश की आशंका काे देखते हुए मलकानगिरी, काेरापुट, नबरंगपुर, रायगड़ा, गजपति व कालाहांडी में रेड अलर्ट जारी किया गया ह.