ग्रेटर नाेएडा, 28 अक्टूबर (वार्ता/वि.प्र.)
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की ग्रेटर नाेएडा स्थित ऐच्छर गांव शाखा में लगभग 35 कराेड़ रुपये की कथित हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है. बैंक कर्मचारियाें पर खाताधारकाें की एफडी समय से पहले ताेड़कर और बचत खाताें से रकम दूसरे खाताें में ट्रांसफर करने का गंभीर आराेप लगा है. इस धाेखाधड़ी की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवाें के दर्जनाें खाताधारक और किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता बैंक परिसर में एकत्र हाे गए और जमकर प्रदर्शन किया. पीड़िताें ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही पैसा वापस मिलने तक धरने पर बैठने की चेतावनी दी है.
पीड़ित खाताधारकाें ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बैंक अधिकारियाें की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. एक पीड़ित ने बताया कि उनकी मां संताेष के बैंक खाते में 1.18 लाख नहीं बल्कि 1.18 कराेड़ रुपये जमा थे, लेकिन अब उनके खाते में जीराे बैलेंस दिखा रहा है.
इसी तरह बिराैंडा क्षेत्र के रहने वाले गाैतम ने बताया कि उनके पिता के खाते में करीब 94 लाख रुपये थे, लेकिन जब वे पैसे निकालने पहुंचे ताे खाते में मात्र 16 हजार रुपये ही शेष मिले. इसके अलावा नाेएडा एयरपाेर्ट के मुआवजे की रकम और कई अन्य लाेगाें की फिक्सड डिपाॅजिट (एफडी) भी गायब मिलने की शिकायतें सामने आई हैं.
पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम कर रही मामले की जांच सूचना मिलने पर बीटा-2 काेतवाली पुलिस माैके पर पहुंची और पीड़िताें की तहरीर पर मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस और बैंक की एंटी करप्शन टीम संयुक्त रूप से इस वित्तीय गड़बड़ी की परतें टटाेल रही है. एडीसीपी ग्रेटर नाेएडा संताेष कुमार ने बताया कि शिकायताें के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है. बैंक अधिकारियाें ने आगामी तीन से चार दिनाें के भीतर खाताधारकाें की रकम सुरक्षित वापस लाैटाने का आश्वासन दिया है, जिसके बाद स्थिति पर नजर बनी हुई है.