नई दिल्ली, 28 अ्नटूबर (वि.प्र.)
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया है. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एन. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर हरदीप सिंह पुरी काे राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है. हरदीप सिंह पुरी काे राज्यसभा भेजने का मतलब है कि अब उनके केंद्रीय कैबिनेट में रहने पर काेई खतरा नहीं है.
बीते दिनाें जब भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवाराें की लिस्ट जारी की थी, तब उसमें हरदीप सिंह पुरी का नाम नहीं था. जिसके बाद उनके मंत्रिमंडल में शामिल रहने काे सवाल उठने लगे थे. लेकिन अब पुरी काे एमपी से राज्यसभा भेजने से यह तय हाे गया है कि वाे कैबिनेट में बने रहेंगे. हरदीप पुरी काे एमपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाने की चिट्ठी भाजपा ने जारी की है.
एल. मुरुगन के इस्तीफे कारण हाेगा उपचुनाव मालूम हाे कि 18 अक्टबूर काे सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने केंद्रीय मंत्री पद के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था. मुरुगन ने एक्स पाेस्ट में इस्तीफा का कारण बताते हुए लिखा था कि वाे तमिलनाडु में पार्टी के लिए काम करना चाहते हैं.
मुरुगन ने एक्स पाेस्ट में लिखा था कि प्रधानमंत्री माेदी के नेतृत्व में भारत माता और तमिलनाडु की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है.
12 नवंबर काे मतदान व काउंटिंग की संभावना मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर हाेने वाले उपचुनाव की घाेषणा निर्वाचन आयाेग ने 22 अक्टूबर काे की थी. इस घाेषणा के 6 दिन बाद भाजपा ने अपने प्रत्याशी की घाेषणा कर दी. इस सीट पर 12 नवंबर काे सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हाेगा, जबकि मतगणना, यदि जरूरी हुई ताे उसी दिन शाम 5 बजे से शुरू हाेगी. चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है. इस सीट पर निर्वाचित हाेने वाले सदस्य का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा.