पुणे , 28 अ्नटूबर (आ.प्र.)
पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन के 40वें संस्करण का आयाेजन रविवार, 6 दिसंबर काे पुणे में किया जाएगा. इसकी घाेषणा पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयाेजन समिति के अध्यक्ष अभय छाजेड ने बुधवार काे पत्रकार वार्ता में की. पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन के संस्थापक सुरेश कलमाडी का जनवरी में निधन हाे गया. देश में खेलाें के विकास में उनके याेगदान का सम्मान करने के लिए इस वर्ष की प्रतियाेगिता स्वर्गीय सुरेश कलमाडी पुणे अंतरराष्ट्रीय मैराथन के नाम से आयाेजित की जाएगी. इस ऐतिहासिक 40वें संस्करण के लिए देशभर से अब तक 10,000 से अधिक धावकाें ने पंजीकरण कराया है और 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय धावकाें के भाग लेने की अपेक्षा है. वसंत गाेखले तकनीकी प्रतियाेगिता निदेशक के रूप में सहयाेग करेंगे. इसके अलावा गुरबाज काैर और राेहन माेरे संयुक्त प्रतियाेगिता निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. सुमंत वाईकर के नेतृत्व में प्रतियाेगिता की याेजना, तकनीकी व्यवस्था, मार्ग प्रबंधन, धावकाें के लिए आवश्यक सुविधाओं और प्रतियाेगिता के दिन की संपूर्ण कार्यवाही की याेजना बनाई जाएगी.
वसंत गाेखले प्रतियाेगिता मार्ग से संबंधित तकनीकी पहलुओं, आवश्यक मानकाें और आयाेजन के तकनीकी प्रबंधन पर मार्गदर्शन करेंगे. संयुक्त प्रतियाेगिता निदेशक गुरबाज काैर और राेहन माेरे विभिन्न विभागाें के बीच समन्वय स्थापित कर प्रतियाेगिता का आयाेजन सुचारु रूप से संपन्न कराने में सहयाेग करेंगे. सभी प्रतियाेगिता श्रेणियाें के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 नवंबर है. इस वर्ष केन्या, इथियाेपिया, तंजानिया और अन्य अफ्रीकी देशाें के धावकाें सहित 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियाें के पूर्ण मैराथन और अर्धमैराथन में भागे लेने की अपेक्षा है. सभी दाैड़ पुणे में सारसबाग के पास स्थित बाबूराव सणस क्रीड़ांगण से शुरू हाेगी.