हम लड़ाई नहीं, बातचीत चाहते है

व्यापारियों ने राहुल गांधी से 20 मिनट का मांगा वक्त

    29-Oct-2026
Total Views |

Delhi
नई दिल्ली, 28 अ्नटूबर (वि.प्र.)
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी काे एक बार फिर व्यापारियाें ने पत्र लिखा है. इस बार 20 मिनट का समय मांगा गया है. साथ ही व्यापारियाें का कहना है कि अगर राहुल गांधी हमें 20 मिनट में समझा देते हैं, ताे रैली का स्वागत करेंगे. साथ ही कहा है कि संगठन लड़ाई नहीं चाहता है. खास बात है कि उढख यानी चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री ने यह दूसरी बार पत्र लिखकर कांग्रेस नेता से 1 नवंबर काे हाेने वाली रैली टालने की अपील की है. संगठन का कहना है कि दीवाली से पहले हाे रही इस रैली से व्यापार काे 10 हजार कराेड़ रुपये का नुकसान हाेगा.
 
सीटीआई ने ताजा पत्र में लाेकसभा में विपक्ष के नेता से 20 मिनट के समय की मांग की है. उन्हाेंने लिखा, रामलीला मैदान के नजदीक के 20 बड़े हाेलसेल बाजाराें के 20 व्यापारी प्रतिनिधि आपसे सिर्फ 20 मिनट का मिलने का समय चाहते हैं और कुछ प्रस्ताव रखना चाहते हैं. खास बात है कि इस पत्र काे 20 बाजार, 20 व्यापारी, 20 मिनट विषय दिया गया है.
 
20 मिनट में समझाने की चुनाैती व्यापारियाें ने 20 मिनट में समझाने की बात कही है. उन्हाेंने लिखा, अगर 20 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी जी हमें यह समझा देते हैं कि 1 नवंबर काे रामलीला मैदान में 10 लाख लाेगाें की महारैली हाेने से दिल्ली के व्यापारियाें का व्यापार बढ़ेगा, ग्राहक बढ़ेंगे, ताे उढख उसी क्षण अपना विराेध वापस ले लेगा और रैली का स्वागत करेगा. उन्हाेंने लिखा, और अगर 20 मिनट में हम 20 व्यापारी आपकाे यह समझा देते हैं कि इस रैली से रामलीला मैदान से जुड़े 20 बड़े बाजाराें में व्यापार का नुकसान हाेगा.