मैड्रिड, 28 अ्नटूबर (आ.प्र.)
स्पेन में बुधवार सुबह दाे हाई- स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं. स्पेन के अधिकारियाें ने बताया कि इस हादसे में 46 लाेगाें की माैत हुई है. फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है. स्पेन से बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि स्पेन के मध्य हिस्से में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हाे गया. टाेलेडाे प्रांत के पास दाे हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं. स्पेन के अधिकारियाें ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस हादसे में अब तक 46 लाेगाें की जान चली गई है. हालांकि घायलाें की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपाेर्टाें में कई यात्रियाें के घायल हाेने की बात कही जा रही है.
स्पेन की रेल व्यवस्था संचालित करने वाली कंपनी ऊखऋ ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह टाेलेडाे प्रांत में हुई. हादसे के तुरंत बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच चलने वाली ट्रेन सेवाएं पूरी तरह राेक दी गईं. अधिकारियाें ने कहा कि जांच पूरी हाेने और पटरी सुरक्षित हाेने तक इन रूट्स पर काेई ट्रेन नहीं चलेगी.
सरकारी ब्राॅडकास्टर ढतए की रिपाेर्ट के अनुसार, दाेनाें ट्रेनें एक ही दिशा में चल रही थीं एक ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी जाेरदार थी कि एक ट्रेन के दाे डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे की जगह पर तुरंत बचाव दल पहुंचा और घायलाें काे निकालने का काम शुरू किया. उर्दा के मेयर मैनुअल गैलन ने ढतए काे बताया कि कई यात्री घायल हुए हैं. सिविल प्राेटेक्शन अधिकारियाें ने उनके टाउन हाॅल से संपर्क कर यात्रियाें के इलाज के लिए एक स्पाेर्ट्स पवेलियन तैयार करने काे कहा है. स्थानीय प्रशासन घायलाें काे प्राथमिक उपचार देने और जरूरत पड़ने पर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटा है. वहीं, पास के एक और गांव लाॅस येबेनेस के मेयर जेसुस पेरेज ने भी ढतए से बात करते हुए कहा कि हादसा बहुत ही गंभीर है.