आप के दो विधायकों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगा झटका

    02-Nov-2026
Total Views |

AAP 
चंडीगढ़, 1 नवंबर (वि.प्र.)
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) काे बड़ा झटका लगा है. पटियाला जिले की दाे विधानसभा सीटाें से पार्टी के विधायकाें ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. इनमें सनाैर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक एवं पूर्व मंत्री चेतन सिंह जाैड़ामाजरा शामिल हैं.
 
दाेनाें विधायकाें ने रविवार काे पार्टी छाेड़ने का ऐलान किया. दाेनाें विधायकाें के ें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा के दाैरान बीजेपी में शामिल हाेने की चर्चा है. लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
 
चेतन सिंह जाैड़ामाजरा से छिन गई थी अहम जिम्मेदारी चेतन सिंह जाैड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रह चुके हैं.
हालांकि, कुछ समय पहले पार्टी ने समाना विधानसभा सीट पर उनकी जगह पूर्व अकाली नेता सुरजीत सिंह रखड़ा काे हलका इंचार्ज की जिम्मेदारी साैंप दी थी. इसके बाद से ही पार्टी में उनकी भूमिका काे लेकर सवाल उठ रहे थे.
 
रेप केस में गिरफ्तार हुए थे हरमीत सिंह पठानमाजरा वहीं, सनाैर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी विवादाें में रहे हैं. उनके खिलाफ रेप का केस दर्ज हुआ था. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. बाद में जांच में शामिल हाेने के लिए भारत लाैटने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था.