महाराष्ट्र बाेर्ड एचएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज से

    10-Feb-2026
Total Views |
 

HSC 
 
महाराष्ट्र में मंगलवार से शुरू हाेने वाली उच्च माध्यमिक प्रमाणपत्र (एचएससी) परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हाेंगे, और राज्य बाेर्ड ने नकल राेकने के लिए कड़े उपाय किए हैं.महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड ने बताया कि राज्य भर के अधिकांश परीक्षा कक्ष अब सीसीटीवी कैमराें की निगरानी में हैं. 3,387 केंद्राें में 61,484 कक्षाओं में परीक्षाएं आयाेजित की जाएंगी और इनमें से 85% से अधिक कक्षाओं में सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था है. महाराष्ट्र राज्य बाेर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष नंदकुमार बेडसे ने कहा, शेष परीक्षा केंद्राें में, हमने परीक्षा के दाैरान कड़ी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियाें की अदला-बदली की व्यवस्था की है. बाेर्ड ने उन परीक्षा केंद्राें की पहचान की है जहां नकल की संभावना अधिक है और निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण दल तैनात किए हैं.
 
परीक्षा केंद्राें के रूप में कार्य करने वाले विद्यालयाें काे चेतावनी दी गई है कि यदि काेई भी अनियमितता पाई जाती है ताे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बेडसे ने कहा, परीक्षा केंद्राें के रूप में कार्यरत विद्यालयाें काे चेतावनी दी गई.ै कि यदि उनके परिसर में नकल का काेई मामला पाया जाता है, ताे अगले शैक्षणिक वर्ष से परीक्षा केंद्र के रूप में कार्य करने की उनकी अनुमति रद्द कर दी जाएगी.छात्राें काे समय पर परीक्षा केंद्राें पर पहुंचने के लिए कहा गया है, क्याेंकि देर से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. उम्मीदवाराें काे परीक्षा शुरू हाेने से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी सीटाें पर बैठ जाना चाहिए