लाेकसभा अध्यक्ष द्वारा संसदीय अधिकाराें की रक्षा नहीं : कांग्रेस

    10-Feb-2026
Total Views |
 

LS 
 
कांग्रेस की महिला सांसदाें ने लाेकसभा अध्यक्ष ओम बिरला काे पत्र लिखकर उन पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दबाव में विपक्षी महिला सांसदाें के खिलाफ ‘झूठे, निराधार और अपमानजनक’ आराेप लगाने और विपक्ष के संसदीय अधिकाराें की रक्षा करने में विफल रहने का आराेप लगाया है.कांग्रेस सांसद एस जाेतिमणि के लेटरहेड पर साेमवार काे भेजी गयी एक कड़ी आपत्ति में, महिला सांसदाें ने लाेकसभा में लाेकतंत्र के अभूतपूर्व हनन पर ‘गहरी पीड़ा’ व्यक्त की. पत्र में विशेष रूप से राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दाैरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी काे बाेलनकी अनुमति देने से बार-बार इनकार किए जाने पर सवाल उठाया गया है.
 
पत्र में कहा गया है, अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक कार्यालय है जिसका उद्देश्य संसद की गरिमा की रक्षा करना, निष्पक्षता सुनिश्चित करना और पार्टी संबद्धता से परे सभी सदस्याें के अधिकाराें की रक्षा करना है.इसमें कहा गया है कि पिछले चार दिनाें से लगातार स्थापित संसदीय परंपरा का जानबूझकर उल्लंघन किया गया है.कांग्रेस सांसदाें ने आराेप लगाया कि जहां राहुल गांधी काे बाेलने का अवसर नहीं दिया गया, वहीं इंडिया गठबंधन के आठ सांसदाें काे सत्तारूढ़ दल के इशारे पर निलंबित कर दिया गया, जबकि एक भाजपा सांसद काे सदन में पूर्व प्रधानमंत्रियाें के खिलाफ अभद्र और अश्लील टिप्पणी करने की अनुमति दी गई.