महाराष्ट्र के रत्नागिरी में थिबा महल का निर्माण ब्रिटिश सरकार ने ब्रम्हादेश, वर्तमान म्यांमार के पूर्व राजा थब्बा मिन काे नजरबंद रखने के लिए करवाया था. इसका निर्माण 1910 में हुआ था. 1916 तक म्यांमार के राजा और रानी इसी महल में रहे. अब इस महल में एक संग्रहालय है.