सेन्चुरी मिल कामगार वसाहत में श्रीमद्भागवत कथा का समापन

    10-Feb-2026
Total Views |
 


Mill
 
मुंबई के वरली स्थित सेन्चुरी मिल कामगार वसाहत में हरिहर सन्त सेवा मंडल द्वारा आयाेजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आशीर्वाद देते परम पूज्य महामण्डलेश्वर स्वामी श्री विनय स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज. स्वामी जी ने भगवान के अन्वय और व्यतिरेक अवताराें की व्याख्या करते हुए श्री राम और श्री कृष्ण के जीवन चरित्र के गूढ़ अंतर काे समझाया.व्यास मंच पर आसीन स्वामी श्री अप्रमेय प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने सात दिनाें तक भक्ताें काे सफल मानव जीवन जीने के गुर सिखाए.इस आध्यात्मिक अवसर पर हरिहर संत सेवा मंडल के पदाधिकारी रजनीकांत दीक्षित, बालगाेविंद तिवारी, अनिल तिवारी, बिड़ला, धार्मिक आघाड़ी के सुरेश मिश्र, करुणा शंकर शास्त्री, उमाकांत तिवारी सहित परिसर के सैकड़ाें श्रद्धालु उपस्थित रहे. कथा के समापन पर भक्ताें ने स्वामी जी का आशीर्वाद लिया और आरती के साथ भव्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ.