भाजपा की मंजूषा नागपुरे पुणे की महापाैर बनीं

    10-Feb-2026
Total Views |
 
 
 
PMC
भाजपा की मंजूषा नागपुरे का पुणे के महापाैर पद पर तथा भाजपा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के परशुराम वाडेकर का उपमहापाैर पद पर साेमवार काे निर्विराेध चयन हुआ. कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी द्वारा महापाैर और उपमहापाैर पद के चुनाव से नामांकन वापस लेने के बाद नागपुरे के महापाैर पद और वाड़ेकर के उपमहापाैर पद का मार्ग प्रशस्त हाे गया. मनपा में साेमवार सुबह सवा ग्यारह बजे महापाैर और उपमहापाैर पद की चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई.पीठासीन अधिकारी जितेंद्र डूडी ने चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत की. इससे पूर्व भाजपा के गुटनेता गणेश बिडकर ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ. बाबा आढाव, कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी और पूर्व महापाैर शांतिलाल सुरतवाला के निधन के कारण महापाैर और उपमहापाैर पद का चुनाव निर्विराेध कराने का अनुराेध कांग्रेस के गुटनेता चंदूशेठ कदम और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुटनेता नीलेश निकम से किया.
 
इस बीच साढ़े ग्यारह बजे के आसपास उपमहापाैर पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई. कांग्रेस की ओर से साहिल केदारी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से दत्ता बहिरट और भाजपा की ओर से परशुराम वाडेकर के नामांकन वैध घाेषित किए गए. इसके बाद बहिरट और केदारी ने उपमहापाैर पद के चुनाव से नामांकन वापस ले लिया.परिणामस्वरूप भाजपा-रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) के परशुराम वाडेकर के उपमहापाैर पद पर निर्विराेध चयन की घाेषणा पीठासीन अधिकारी डूडी ने की.इसके बाद वाडेकर का उपमहापाैर के रूप में चयन किया गया.तत्पश्चात डूडी ने चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हाेने की घाेषणा की. केंद्रीय मंत्री मुरलीधर माेहाेल ने सभागृह में उपस्थित रहकर नागपुरे और वाडेकर काे बधाई दी.