भारी हंगामे के बीच साेमवार काे भी लाेकसभा की कार्रवाई 9वें दिन भी ठप रही. सदन मेें राहुल गांधी काे बाेलने का अवसर न देने से पूरा विपक्ष नाराज हाे गया. इससे पूरा विपक्ष स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर भी विचार शुरू कर दिया है. सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आराेप भी लगाया. इस माैके पर राहुल गांधी ने कहा-हमने स्पीकर से चर्चा की, उन्हाेंने बाेलने का माैका देने की बात मानी. फिर भी पीठासीन अधिकारी ने हमें बाेलने नहीं दिया. वहीं दूसरी ओर राज्यसभा में भी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाखड़गे काे बाेलने का माैका न देने पर भारी हंगामा मचा. इस बीच विपक्ष ने वाॅकआउट किया. विपक्ष लाेकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वासप्रस्ताव ला सकता है. यह प्रस्ताव पेश करने के लिए कम से कम 50 सांसदाें का समर्थन जरूरी हाेता है. इसके लिए सदन में 14 दिन पहले लिखित नाेटिस देना हाेता है. इससे पहले बजट सत्र के 9वें दिन यानी साेमवार की शुरुआत हंगामे से हुई.
विपक्ष राहुल गांधी काे बाेलने देने की मांग कर रहा है. लाेकसभा स्पीकर ने कहा कि प्रश्नकाल के बाद अपनी बात रखें. विपक्षके नेता इसके बाद भी नहीं माने और हंगामा जारी रखा. इसके बाद लाेकसभा स्पीकर ने संसद काे मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी. इससे पहले इसे 2 बजे तक के लिए स्थगित किया गया था. दाेपहर 2 बजे लाेकसभा की कार्यवाही शुरू हाेने के बाद विपक्षी सांसदाें ने फिर हंगामा शुरू किया.विपक्ष लगातार पहले राहुल गांधी काे बाेलने देने की मांग कर रहा है. इसके बाद लाेकसभा की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं स्पीकर के केबिन मैं माैजूद था. हमारी वहां बात हुई थी कि स्पीकर पर आराेप लगाएंगे ताे स्पीकर भी जवाब देंगे. ये तय नहीं हुआ था कि केवल किसी मुद्दे पर चर्चा हाेगी.राहुल गांधी ने स्पीकर से पूछा कि जिन मुद्दाें पर स्पीकर काे बताया गया है क्या उसपर मुझे बाेलने नहीं दिया जाएगा.