शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, रूबी हाल में भर्ती
10-Feb-2026
Total Views |
एनसीपी नेता शरद पवार की तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें पुणे के रूबी हाॅल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके साथ बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी माैजूद हैं.फिलहाल उन्हें डाॅक्टर की निगरानी में रखा गया है.शरद पवार काे खांसी और सांस लेने में तकलीफ के कारण पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.सीटी स्कैन में छाती में संक्रमण पाया गया और उन्हें एक दिन के लिए अस्पताल में रखा गया है. शरद पवार के साथ उनकी बेटी सुप्रिया सुले औरसांसद सदानंद सुले भी अस्पताल में माैजूद हैं. शरद पवार काे खांसी और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद साेमवार काे बारामती में उनके आवास से पुणे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. रूबी हाॅल ्नलीनिक के मुख्य हृदय राेग विशेषज्ञ और प्रबंध न्यासी डाॅ. परवेज ग्रांट ने बताया कि सीटी स्कैन जांच में छाती में संक्रमण पाया गया है. ग्रांट ने बताया, सभी जांचाें के बाद हम उन्हें (पवार काे) एक दिन के लिए भर्ती कर सकते हैं.उन्हाेंने बताया कि चिकित्सकाें की एक टीम उनकी जांच कर रही है और आगे का इलाज उसी के अनुसार किया जाएगा.