बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    11-Feb-2026
Total Views |

g ng
पुणे, 10 फरवरी (आ.प्र.)

बंसीलाल रामनाथ अग्रवाल हिंदी हाईस्कूल, रविवार पेठ, पुणे में 9 फरवरी (सोमवार)को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. इस अवसर पर ‌‘लायन्स क्लब-21 सेंचुरी पुणे'की अध्यक्षा प्रीतम गांधी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं.कार्यक्रम में शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, शिक्षा समिति के सदस्य विनोद जालान तथा लायन्स क्लब, पुणे की सदस्या श्यामा गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे. समारोह के दौरान वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि प्रीतम गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम की सफलता में माध्यमिक विभाग की मुख्याध्यापिका अेिशनी रोकडे, प्राथमिक विभाग की मुख्याध्यापिका रोहिणी सूर्यवंशी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का सुंदर एवं प्रभावी सूत्रसंचालन सहायक अध्यापिका अर्चना जोगदंड ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए स्नेहभोजन का आयोजन भी किया गया.