इनरव्हील पुणे द्वारा युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

2 से 4 फरवरी तक मॉडर्न कॉलेज में चला तीन दिवसीय यूथ अनप्लग्ड कार्यक्रम

    11-Feb-2026
Total Views |

n hfn 
पुणे, 10 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क)

इनरव्हील पुणे की 13 क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 4 फरवरी के दौरान मॉडर्न कॉलेज, गणेशखिंड में युवा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया. इस महोत्सव में इनरव्हील क्लब पुणे इम्पीरियल, पुणे रिवरसाइड, पुणे जेनन, पुणे रिवर रिद्मस, पुणे विंग्स, इनरव्हील क्लब बाणेर हिल्स, पुणे नॉर्थ, इनरव्हील क्लब पुणे डाउनटाउन, इनरव्हील क्लब पुणे, पुणे अपटाउन, पुणे प्लेटिनम, निगड़ी प्राइड और पुणे सेंट्रल क्लबों ने सहभाग लिया. महोत्सव के अंतर्गत यूथ अनप्लग्ड नामक विशेष स्टॉल के माध्यम से कॉलेज के युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व और जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. इस दौरान लैंगिक संवेदनशीलता, जलवायु परिवर्तन, महिला सशक्तिकरण, वृद्धावस्था, मानसिक स्वास्थ्य सहित विविध सामाजिक विषयों पर संवादात्मक चर्चाएं आयोजित की गईं. मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित ब्रेन वीटा खेलों ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की और कार्यक्रम को रोचक बनाया. महोत्सव में लगभग 50 छात्र स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी उद्यमशीलता और रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन किया. सभी प्रतिभागियों को उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला अध्यक्ष डॉ. आशा देशपांडे के कर-कमलों द्वारा मॉडर्न कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय खरात की उपस्थिति में संपन्न हुआ. इस अवसर पर प्रेसीडेंट मधु पोद्दार, उज्ज्वला नवले, निवेदिता दास, सुविधा नायक, नुसरत शरीफ, दीप्ति सरावगी, रश्मि मिश्रा, प्रतिभा पानसरे, माधवी पुरोहित, एडविना दास और श्रेया सूद विशेष रूप से उपस्थित थे. इनरव्हील पुणे द्वारा आयोजित यह युवा महोत्सव सामाजिक चेतना, सहभागिता और नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हई.