पीएन गाडगिल ज्वेलर्स का शुद्ध लाभ 171 करोड़

त्यौहारी और शादियों से जुड़ी मजबूत मांग के चलते अच्छी प्रगति : डॉ. सौरभ गाडगिल

    11-Feb-2026
Total Views |

fb


पुणे, 10 फरवरी (आ. प्र.)

पीएन गाडगिल ज्वेलर्स ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी का परिचालन से समेकित राजस्व सालाना आधार पर 35.58% बढ़कर 3,302.6 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 2,435.75 करोड़ था. एक्सचेंज को दी गई जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का समेकित करपश्चात लाभ 98.66% बढ़कर 170.91 करोड़ रहा. पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 86.03 करोड़ था. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पूर्व आय 123 करोड़ से 99.36% बढ़कर 244 करोड़ हो गई्‌‍. EBITD मार्जिन 5.03% से बढ़कर 7.4% रहा. कंपनी के अनुसार, ग्राहकों के साथ जुड़ाव लगातार मजबूत हुआ है. लेनदेन की संख्या में 35% की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे औसत लेन-देन मूल्य बढ़कर 1,03,100 हो गया. ग्राहकों की संख्या में 33% की बढ़ोतरी हुई, जबकि कधवर्जन दर 94% रही. तीसरी तिमाही में कंपनी ने मोशी (पिंपरीचिंचव ड), पटना (बिहार) और विमान नगर में ‌‘लाइफस्टाइल' प्रारूप के तहत तीन नए कंपनी-स्वामित्व वाले स्टोर जोड़े. इसके साथ दिसंबर 2025 तक कुल खुदरा स्टोर्स की संख्या 66 हो गई उन्होंने आगे कहा कि इस तिमाही में लाभप्रदता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. P T में सालाना आधार पर 98.6% की वृद्धि हुई और यह 170.9 करोड़ तक पहुंच गया. अनुकूल उत्पाद मिश्रण, जड़े हुए आभूषणों से अधिक योगदान और अनुशासित लागत प्रबंधन के कारण मार्जिन में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला. खुदरा कारोबार प्रमुख विकास चालक बना रहा, जिसे ई-कॉमर्स में मजबूत वृद्धि और फ्रेंचाइजी सेगमेंट के स्थिर प्रदर्शन का समर्थन मिला. रूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी. 
 
मजबूत ब्रांड पहचान और ग्राहकों के भरोसे का समर्थन
कंपनी के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सौरभ गाडगिल ने कहा, त्यौहारी और शादियों से जुड़ी मजबूत मांग के चलते इस तिमाही में अच्छी गति देखने को मिली. सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में परिचालन से राजस्व 35.6% बढ़कर 3,302.6 करोड़ तक पहुंच गया. प्रमुख बाजारों में मांग व्यापक रही, जिसमें सोने के आभूषण, नए डिजाइन और हल्के व जड़े हुए आभूषणों की बढ़ती मांग प्रमुख रही. इसे मजबूत ब्रांड पहचान और ग्राहकों के भरोसे का समर्थन मिला.