कनाडा के स्कूल में गाेलीबारी: हमलावर समेत 10 की माैत

    12-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

canada 
 
कनाडा के ब्रिटिश काेलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर मेें एक हाईस्कूल में गाेलीबारी से दहशत फैल गई. इस घटना में हमलावर सहित 10 लाेगाें की माैत हाे गई, जबकि 25 घायल हैं. समाचार लिखे जाने तक ये जानकारी नहीं आई है कि मरने वालाें में काेई छात्र है या नहीं. स्कूल काे एहतियातन बंद कर दिया गया है.इलाके के विधायक लैरी न्यूफेल्ड ने बताया कि हालात काबू में करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की टीमें माैके पर भेजी गईं हैं. उन्हाेंने लाेगाें से अपील की कि जाे लाेग अपने परिवार वालाें काे ढूंढ़ने के लिए बाहर निकल आए हैं, वे घर लाैट जाएं्. वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने इस गाेलीबारी के बाद अपना जर्मनी दाैरा रद्द कर दिया है. सरकारी वेबसाइट के मुताबिक, हादसे वाले टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में 7 से 12 क्लास तक के कुल 175 छात्र पढ़ते हैं.