मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पुलिस मुख्यालय पर आयाेजित जनसुनवाई के दाैरान एक अनाेखा और चाैंकाने वाला मामला सामने आया, जहां दाे अलग-अलग परिवाराें के पति और पत्नी एक-दूसरे के जीवनसाथी के साथ फरार हाे गए. इस मामले में पीडित पति और पत्नी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है, हालांकि पुलिस ने इसे घरेलू प्रकृति का मामला बताते हुए आपसी सहमति से सुलह कराने की बात कही है.अधिकारियाें काे दाे आवेदन प्राप्त हुए.पहला आवेदन कल्याण सिंह का था, जिसमें उन्हाेंने बताया कि उनकी पत्नी किरण, राजू केवट के साथ रह रही है.
दूसरा आवेदन भारती सिहाेते का था, जिसमें उन्हाेंने उल्लेख किया कि उनके पति राजू केवट उन्हें छाेड़कर किरण नाम की महिला के साथ रह रहे हैं.यह वही किरण है, जाे कल्याण सिंह की पत्नी है. कल्याण सिंह और राजू केवट की पत्नी भारती सिहाेते दाेनाें ने इस पूरे घटनाक्रम काे लेकर पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है. सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि दाेनाें ही प्रकरण घरेलू प्रकृति के हैं. पुलिस सभी संबंधित पक्षाें काे थाने बुलाकर आपसी सहमति से मामले के समाधान का प्रयास करेगी. कल्याण सिंह ने अपने आवेदन में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2015 में किरण से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी.उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दाे बेटियां और एक बेटा शामिल है.