हाईस्पीड ट्रेनाें से उत्तर प्रदेश के बुद्धिस्ट सर्किट काे जाेड़ा जायेगा : अश्विनी वैष्णव

    12-Feb-2026
Total Views |
 

rail 
 
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार काे लाेक सभा में बताया कि उत्तर प्रदेश में भविष्य में चलने वाली ‘हाईस्पीड स्पीड ट्रेनाें’ काे राज्य के ‘बुद्धिस्ट सर्किट’ से जाेड़ा जायेगा.वैष्णव ने भारतीय जनता पार्टी के जगदंबिका पाल के प्रश्न के उत्तर में बताया कि बुद्धिस्ट सर्किट काे वंदे भारत ट्रेनाें से जाेड़ने का फैसला लिया गया है. राज्य में जब बुलेट ट्रेनाें का संचालन शुरू हाेगा, ताे उन ट्रेनाें काे बुद्धिस्ट सर्किट से जाेड़ा जायेगा. उन्हाेंने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष के बजट में उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे के लिए 20 हजार कराेड़ रुपये आवंटित किये गये हैं.उन्हाेंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर मबताया कि पश्चिम बंगाल में नयी रेल परियाेजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण में दिक्कतें आ रही हैं और वहां लक्ष्य का 27 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण ही किया जा सका है. अगले वित्त वर्ष के बजट में पश्चिम बंगाल के लिए हालांकि 14 हजार 205 कराेड़ रुपये का आवंटन किया गया है.