अमेरिका के साथ ‘डील’ में माेदी ने देश काे ही बेच दिया

    12-Feb-2026
Total Views |
 
 
RG
 
लाेकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार काे बजट सत्र के दाैरान अपने भाषण में कहा कि अमेरिका के साथ ‘डील’ में माेदी ने देश काे ही बेच दिया है.लाेकसभा में अमेरिका के साथ ट्रेड डील काे लेकर उन्हाेंने सरकार पर करारा हमला बाेलते हुए कहा पीएम माेदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव में काम कर रहे हैं.उन्हाेंने कहा-ऐसा किसी पीएम ने नहीं किया. राहुल ने कहा-ट्रंप ने उनकी ‘पीएम माेदी’ गर्दन दबा रखी है, जाे चाहे माेदी से करा रहे हैं. माेदी ने गरीबाें, किसानाें तथा युवाओं का भविष्य चाैपट कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष ने कहा-डील से भारत काे लाखाें कराेड़ का नुकसान हुआ है. भारत से अमेरिका काे 146 अरब डालर का लाभ हुआ. हमारा टैरिफ 3 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत हाे गया, अमेरिका का माेदी ने जीराे प्रतिशत कर दिया, जाे घाेर अन्याय है. इसके अलावा राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स, अडानी के भ्रष्टाचार के केस का भी मुद्दा सदन में उठाया.
 
इस बीच सत्तापक्ष के किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा- सिर्फ बयानबाजी नहीं चलेगी. राहुल गांधी काे सबूत भी देना हाेगा. उन्हाेेंने कहा उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि अडानी पर चल रहा केस, दरअसल माेदी पर है.इसके जरिए भाजपा का फाइनेंसियल स्ट्रक्चर टूटेगा. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल काे तुरंत टाेका. उन्हाेंने कहा- आपने जाे भी कहा है उसे साबित करिए, नहीं ताे आपकी बात सदन के रिकाॅर्ड पर नहीं जानी चाहिए.इस पर कांग्रेस नेता ने जवाब दिया- अभी देता हूं्. तुरंत सारे सबूत देता हूं्. हालांकि, स्पीकर ने राहुल काे टाेक दिया. उन्हाेंने कहा- मैंने ताे सबूत मांगा ही नहीं है. आप बाेलते रहिए. बाद में साबित कर दीजिएगा.राहुल ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे और बजट काे लेकर भी सरकार की आलाेचना की.