राजस्थान के सीमेंट प्लांट में ताेड़फाेड़, आगजनी से तनाव

    12-Feb-2026
Total Views |
 

Rj 
 
राजस्थान के सीमेंट प्लांट में ताेड़फाेड़, आगजनी से परिसर का माहाैल पूर्णरूप से तनाव हाे गया. सुपरवाइजर द्वारा मजदूर काे थप्पड़ जड़ने के बाद प्लांट के कर्मियाें का गुस्सा फूटा. इसके बाद कर्मचारियाें ने जमकर ताेड़फाेड़ की और अधिकारियाें काे भी दाैड़ा-दाैड़ाकर पीटा.हालात बिगड़ते देख 4 थानाें की पुलिस बुलानी पड़ी. किसी तरह अधिकारियाें ने इधर-ऊधर भागकर अपनी जान बचाई.बता दें कि ‘वंडर सीमेंट प्लांट’ जैसलमेर इलाके में स्थित है. समाचार लिखे जाने तक पूरा प्लांट परिसर छावनी में तब्दील हाे गया था. मामला जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर रामगढ़ थाना इलाके के पारेवर गांव का है. यहां वंडर सीमेंट का प्लांट है. रामगढ़ थाना प्रभारी भुट्टा राम विश्नाेई ने बताया बुधवार सुबह करीब 9 बजे सुपरवाइजर राेहित ने एक मजदूर काे साइट पर जाने से राेका. वह पंजाब का रहने वाला है.
 
मजदूर ने राेहित की बात मानने से इनकार कर दिया. राेहित ने सख्ती की ताे मजदूर भी भड़क गया. दाेनाें के बीच मारपीट शुरू हाे गई.आराेप है कि राेहित ने मजदूर काे थप्पड़ जड़ दिए. इसी के बाद वहां माैजूद अन्य मजदूर भड़क गए. उन्हाेंने राेहित काे दाैड़ा लिया. राेहित किसी तरह अपनी गाड़ी लेकर वहां से भाग निकला. इसके बाद मजदूराें का गुस्सा वहां माैजूद स्टाफ और प्लांट पर निकला. जाे अधिकारी-स्टाफ मिला, उसकी धुनाई कर डाली. गार्ड्स के लिए बने केबिन, महंगी मशीनाें में जमकर ताेड़फाेड़ की. कई अधिकारियाें ने इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई. मजदूराें ने फैक्ट्री में ताेड़फाेड़ शुरू कर दी. रामगढ़ थाने की पुलिस पहुंची, पर भीड़ के आगे एक न चली. मजदूराें ने पुलिस वालाें काे भी दाैड़ा लिया. उनके हाथ में लाठी-डंडे थे.