अजित पवार विमान हादसे में सारी आशंकाओं का समाधान जरूरी !

    12-Feb-2026
Total Views |
 

SP 
 
एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के विधायक राेहित पवार ने एक बार फिर कहा की बारामती में हुए अजित पवार विमान हादसे में सारी आशंकाओं की समाधान जरुरी है.मुंबई में पत्रकार-वार्ता के बाद नई दिल्ली में राेहित पवार ने हादसे के पीछे षडयंत्र की बात दाेहरायी. बाेले - कुछ ऐसी गंभीर बाते हैं जाे संदेह काे हवा देती हैं, सच्चाई महाराष्ट्र व देश के सामने आनी चाहिए.एनसीपी शरद चंद्र पवार गुट के विधायक राेहित पवार ने एक बार फिर बारामती में अजित पवार के प्लेन क्रैश काे लेकर अपनामज़बूत स्टैंड रखा है. उन्हाेंने महाराष्ट्र में प्रेस काॅन्फ्रेंस में उठाए गए सभी सवालाें काे एक बार फिर दिल्ली में प्रेस काॅन्फ्रेंस में पेश किया.उन्हाेंने साफ किया कि यह सभी सवाल सिर्फ इमाेशनल या ऊपरी नहीं हैं, बल्कि हर मुद्दे के पीछे एक आधार हाेता है.
 
उन्हाेंने यह भी बताया कि मीडिया इस प्रेजेंटेशन से पूरी जानकारी देख या डाउनलाेड कर सकता है.महाराष्ट्र ने एक नेता और एक परिवार ने एक सदस्य खाे दिया है, इसलिए उन्हाेंने सभी शक दूर हाेने तक इस मुद्दे काे आगे बढ़ाने का पक्का इरादा जताया.उन्हाेंने यह भी बताया कि इन सभी सवालाें काे उठाने के लिए उन्हाेंने अमित शाह से मिलने का समय मांगा है.राेहित पवार ने कहा कि हमने इस हादसे काे लेकर कई सवाल उठाए हैं. ये सवाल गैर-ज़रूरी नहीं हैं. हर मुद्दा और उनके पीछे का आधार प्रेजेंटेशन में है.मीडिया वालाें काे इसे देखना चाहिए. मैंने इस हादसे में अपने चाचा काे खाेया है और महाराष्ट्र ने अपना नेता खाेया है. इसलिए हमारे सभी शक दूर हाेने चाहिए. तब तक हम इस मुद्दे काे नहीं छाेड़ेंगे. उन्हाेंने कहा कि उन्हें राज्य और केंद्र सरकाराें के साथ-साथ जांच एजेंसियाें से भी पाॅज़िटिव जवाब की उम्मीद है.