भाजपा की रितु तावड़े बीएमसी की महापाैर बनीं

    13-Feb-2026
Total Views |
 
 
mayor
 
भाजपा की रितु तावड़े बुधवार काे बीएमसी की महापाैर बन गयी हैैं, वहीं शिवसेना शिंदे के संजय घाड़ी उपमहापाैर बने.दाेनाें ने अपना कार्यभार भी संभाला.प्रशासक भूषण गगरानी द्वारा दाेनाें के निर्विराेध चुने जाने की घाेषणा की गयी.इसके साथ ही 44 साल बाद बीजेपी के मेयर ने कमान संभाली. इस वक्त उपस्थित सीएम देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने निर्विराेध चयन पर दाेनाें काे बधाई दी. बाेले- लंबे समय के बाद प्रशासक राज खत्म हुआ. अब लाेकतांत्रिक पद्धति से मुंबई का विकास हाेगा.बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) के गठबंधन ने आखिरकार देश की सबसे अमीर मनपा बीएमसी पर अपना कब्जा कर लिया है. भारतीय जनता पार्टी की रितु तावड़े बना किसी विराेध के मुंबई की महापाैर चुनी गई हैं, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के संजय घाड़ी उपमहापाैर चुने गए हैं. इस चुनाव के साथ ही बीजेपी ने 44 साल बाद महापाैर का पद जीता है.
 
बीएमसी के महापाैर और उपमहापाैर पद के लिए एप्लीकेशन प्राेसेस 7 फरवरी काे पूरी हाे गयी थी. बीजेपी से सिर्फ रितु तावड़े और शिंदे गुट से संजय घाड़ी ने ही अपनी एप्लीकेशन दी थी. क्याेंकि विपक्षी पार्टियाें ने अपने उम्मीदवार नहीं उतारे थे, इसलिए यह प्राेसेस बिना किसी विराेध के पूरा हाे गया.इसके बाद 11 फरवरी काे इन नामाें की ऑफिशियल घाेषणा की गई. रितु तावड़े मुंबई में बीजेपी की एक अनुभवी नेता के ताैर पर जानी जाती हैं. साल 2012 में उन्हाेंने पहली बार घाटकाेपर वार्ड नंबर 121 से चुनाव लड़ा और चुनी गईं. इसके बादसाल 2017 में उन्हाेंने वार्ड नंबर 127 से जीत हासिल की. साल 2026 के चुनाव में रितु तावड़े ने वार्ड नंबर 132 से जीत हासिल की.इससे पहले वह बीएमसी की एजुकेशन कमेटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं. 53 साल की रितु तावड़े ने चुनाव के लिए फाइल किए अपने एफिडेविट में बताया है कि उन्हाेंने 12वीं तक की पढ़ाई की है.