हेलमेट नहीं ताे टाेल क्राॅसिंग नहीं: टै्रफिक आयुक्त

    14-Feb-2026
Total Views |
 

helmet 
 
राज्य में सड़क दुर्घटनाओं के खतरनाक आंकड़ाें काे देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने दाेपहिया वाहन चालकाें और पैदल यात्रियाें काे बचाएं नामक एक समर्पित अभियान शुरू किया है, जिसका मुख्य लक्ष्य साल 2030 तक सड़क दुर्घटनाओं में हाेने वाली माैताें काे 50% से अधिक कम करना है. जनवरी के अंतिम सप्ताह में हुई सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद इस अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है.राज्य परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार द्वारा जारी निर्देशाें के अनुसार, अब राज्य के टाेल प्लाजा पर बिना हेलमेट वाले दाेपहिया वाहन चालकाें के प्रवेश पर राेक लगा दी जाएगी. हालांकि टाेल प्लाजा पर दाेपहिया वाहनाें के लिए प्रवेश नि:शुल्क हाेता है, लेकिन अब वहां हेलमेट नहीं ताे प्रवेश नहीं के बाेर्ड प्रमुखता से लगाए जाएंगे. इस नियम काे सख्ती से लागू करने के लिए रडार आधारित इंटरसेप्टर वाहनाें का उपयाेग किया जाएगा.