प. रेलवे की ऑल इंडिया इंटर रेलवे संगीत प्रतियाेगिता के विजेता सम्मानित

    14-Feb-2026
Total Views |
 

railway 
पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) प्रदीप कुमार ने ऑल इंडिया इंटर रेलवे सांस्कृतिक संगीत प्रतियाेगिता में विजयी रहे पश्चिम रेलवे के कर्मचारियाें काे सम्मानित किया. इस प्रतियाेगिता में पश्चिम रेलवे द्वारा ओवरऑल चैंपियन ट्राॅफी भी गर्वपूर्वक अर्जित की गई, जाे पश्चिम रेलवे के कर्मचारियाें में निहित समृद्ध सांस्कृतिक प्रतिभा काे दर्शाती है. पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चर्चगेट स्थित मुख्यालय के चैतन्य परब ने शास्त्रीय गायन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि प्रेरणा बाजे ने सुगम संगीत गायन श्रेणी में द्वितीय स्थान हासिल किया. विनीत अभिषेक ने आगे बताया कि महाप्रबंधक ने पुरस्कार विजेता कर्मचारियाें एवं संपूर्ण टीम काे उनकी सराहनीय उपलब्धियाें के लिए बधाई दी तथा राष्ट्रीय स्तर पर पश्चिम रेलवे का नाम राेशन करने हेतु उनके समर्पण की प्रशंसा की. उन्हाेंने पश्चिम रेलवे की सांस्कृतिक टीम के सामूहिक प्रयासाें की भी सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप पश्चिम रेलवे काे ओवरऑल चैंपियन ट्राॅफी प्राप्त हुई. पश्चिम रेलवे अपने कर्मचारियाें काे सांस्कृतिक उत्कृष्टता प्राप्त करने एवं राष्ट्रीय मंचाें पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु निरंतर प्राेत्साहित एवं सहयाेग प्रदान करती रही है.