बजट सत्र के 13वें दिन लाेकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन नहीं चल पाईं. लाेकसभा की कार्यवाही करीब 10 मिनट ही चल पाई. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दाे घंटे तक चली. अब दाेनाें सदनाें की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू हाेगी. शुक्रवार काे सुबह 11 बजे सदन शुरू हाेते ही विपक्षी सांसदाें ने ‘हरदीप पुरी इस्तीफा दाे’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इसके 5 मिनट बाद ही सदन स्थगित कर दी गई.12 बजे सदन की कार्यवाही दाेबारा शुरू हुई. इस बार हंगामे के बीच एजुकेशन और कानून मंत्रालय से जुड़े कुछ बिल पेश किए. इसके बाद चेयर पर माैजूद संध्या राय ने लाेकसभा 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी. संसद का बजट सत्र दाे चरण में हाे रहा है. पहला- 28 जनवरी से 13 फरवरी तक है.
दूसरा चरण 23 दिन के ब्रेक के बाद 9 मार्च से शुरू हाेगा, जाे 2 अप्रैल तक चलेगा. इधर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार काे राहुल गांधी पर आराेप लगाए कि वे सत्ता पाने के लिए देश के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे थे. दुबे ने ए्नस पर एक पाेस्ट में लिखा- साेराेस, फाेर्ड फाउंडेशन और टुकड़े-टुकड़े गैंग के सरगना राहुल गांधी के खिलाफ मेरे आराेप ये हैं, जिनके लिए मैंने लाेकसभा स्पीकर से बहस करने की इजाज़त मांगी है. क्या लाेकसभा में विपक्ष के नेता सत्ता पाने के लिए भारत के बंटवारे की प्लानिंग कर रहे हैं? इससे पहले निशिकांत ने राहुल गांधी के खिलाफ लाेकसभा में सब्सटेंसिव माेशन पेश किया है.राहुल पर देश काे गुमराह करने का आराेप लगाया है.दुबे ने राहुल की संसद सदस्यता खत्म करने और चुनाव लड़ने पर लाइफटाइम बैन लगाने की मांग की है.