सेंसेक्स1048 अंक ढहा : 6 लाख कराेड़ डूब गये

    14-Feb-2026
Total Views |
 
 
 

Sensex 
सेंसेक्स शुक्रवार काे 1048 अंक ढह गया. निवेशकाें के 6 लाख कराेड़ रुपये डूब गये. बाजार में एक बार फिर ‘ब्लैक फ्राइडे’ आने से निवेशकाें काे बड़ा झटका लगा.चाैतरफा लिवाली, विदेशी निवेशकाें द्वारा कराेड़ाें रुपए निकालने से बाजार पर विपरीत असर देखने काे मिला.अमेरिका में अख के बढ़ते दबदबे, ब्याज में कटाैती से भी शेयर बाजार में काेहराम मचा.दुनिया के अन्य शेयर बाजाराें में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. हफ्ते के आखिरी काराेबारी दिन यानी शुक्रवार काे लाल निशान पर बंद हुआ. वैश्विक बाजाराें में सुस्ती के चलते धातु, आईटी और कमाेडिटी शेयराें में व्यापक बिकवाली के कारण शुक्रवार काे बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई. रुपया शुक्रवार काे अमेरिकी डाॅलर के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 90.64 (अस्थायी) पर बंद हुआ. 30 शेयराें वाला बीएसई सेंसेक्स 1,048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ.
 
दिन के दाैरान, बेंचमार्क 1,140.37 अंक या 1.36 प्रतिशत गिरकर 82,534.55 के अंतरादिवसीय निचले स्तर पर पहुंच गया.50 शेयराें वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ. दिन के दाैरान इसमें 362.9 अंक या 1.4 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 25,444.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.सेंसेक्स में शामिल कंपनियाें में हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटरनल, टाइटन, टाटा स्टील, अडानी पाेर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारत इलेक्ट्राॅनिक्स लिमिटेड, एशियन पेंट्स और एचसीएल टेक्नाेलाॅजीज प्रमुख रूप से पिछड़ गईं. दूसरी ओर, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ही लाभ कमाने वाली कंपनियां रहीं.सेंसेक्समें बजाज फाइनेंस और भारतीय स्टेट बैंक की तेजी काे छाेड़कर अन्य कंपनिया गिरावट में रहीं. हिंदुस्तान यूनीलिवर और इटरनल के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक गिरे गये. बीईएल, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, अडानी पाेर्ट्स, एचसीएल टे्ननाेलाॅजीज में एक से दाे प्रतिशत के बीच गिरावट रही.