सोलापुर मंडल में 70वां रेलवे सप्ताह समारोह संपन्न

30 रेलकर्मी और 9 डिपो सम्मानित किए गए

    15-Feb-2026
Total Views |

bfb 

सोलापुर, 14 फरवरी (वि.प्र.)

 मध्य रेल के सोलापुर मंडल द्वारा 13 फरवरी 2026 को सिद्धेेशर रेलवे अधिकारी क्लब सभागार में 70वाँ रेलवे सप्ताह 2025 समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया. इस गौरवशाली अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) डॉ. सुजीत मिश्रा ने सोलापुर मंडल की प्रगति और सुरक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को रेल सेवा पुरस्कार 2025 से नवाजा. समारोह के दौरान विभिन्न विभागों के 30 जुझारू रेलकर्मियों को उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. पुरस्कार प्राप्त करने वालों में लेखा विभाग से अमित कुमार और सामान्य प्रशासन से योगेश कुमार शामिल रहे. सिविल इंजीनियरिंग विभाग से फुलचंद लक्ष्मण, रवि कुमार राजपाल सिंह, राहुल कृष्ण शिंदे, बालाजी बाबर, लक्ष्मण सारंगधर रांदिवे, विकास महादेव राठोड़, ओम प्रकाश बिजारणिया और राजकुमार प्रसाद को सम्मानित किया गया. वहीं वाणिज्य विभाग से काले आनंद महादेव व मोबिन आई शेख और मैकेनिकल विभाग से मल्लिकार्जुन हुंचप्पा व चिंतामणि मोगे को पुरस्कृत किया गया. विद्युत विभाग से मलप्पा अछीगर, एस.एच. मुलामनी, आर.डी. कुलकर्णी, प्रमोद नरटवाडेकर और एंडेला महेश बाबू ने पुरस्कार प्राप्त किए. चिकित्सा विभाग से शिवेंद्र प्रताप सिंह, परिचालन विभाग से ठाकुर मुकेश कुमार, सुनील कुमार सुमन, अनिकेत सिंह व दीन बंधु, और कार्मिक विभाग से समाधान भारत कोली को सम्मानित किया गया. सुरक्षा विभाग से रितेश कुंभार, सिग्नल एवं दूरसंचार से राशिद हमीद शेख व सुहास माने, सुरक्षा (सेफ्टी) विभाग से दुर्गाचरण नागले और भंडार विभाग से अेिशनी राणा को उनके विशिष्ट कार्यों के लिए सराहना मिली. व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ-साथ मंडल के 9 सर्वश्रेष्ठ डिपो को उनकी कार्यकुशलता के लिए दक्षता शील्ड प्रदान की गई. विजेताओं में वाणिज्यिक क्षेत्र में आईओसीएल साइडिंग (पाकनी), परिचालन में वाडी यार्ड और वाशिम्बे स्टेशन, सी एंड डब्ल्यू डिपो (सोलापुर), क्रू लॉबी (सोलापुर), रेलवे अस्पताल (वाडी), विद्युत रखरखाव (सोलापुर), टीआरडी डिपो (केत्तूर) और टेली डिपो (सोलापुर) शामिल रहे. इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अंशुमाली कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित रहे. डॉ. सुजीत मिश्रा ने कहा कि यह पुरस्कार रेलकर्मियों की निष्ठा और यात्रियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है.