कर्क

    15-Feb-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
यह सप्ताह कर्क राशि वालाें के लिए भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण रहने वाला है. आप अपने अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा महसूस करेंगे. कुछ पुराने मुद्दे सुलझ सकते हैं, जिससे मन हल्का रहेगा. परिवार और निजी जीवन काे लेकर आपकी संवेदनशीलता बढ़ेगी. किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें और भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. अधिकारी वर्ग से सहयाेग मिलेगा और कार्याें में सफलता मिलेगी. यदि आप नई नाैकरी की तलाश में हैं, ताे शुभ समाचार मिल सकता है. बिजनेस में धीरे-धीरे लाभ के याेग बन रहे हैं.नए प्राेजेक्ट शुरू करने से पहले अच्छी याेजना बनाएं.ऑनलाइन या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्याें में विशेष लाभ मिलेगा.
 
 रिलेशनशिप : परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. जीवनसाथी का सहयाेग प्राप्त हाेगा. प्रेम संबंधाें में गहराई आएगी. अविवाहित लाेगाें के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन पेट से जुड़ी समस्या हाे सकती है.संतुलित आहार लें और पानी अधिक पीएं.
 
 लकी डेट : 17, 18, 22
 
 कलर : लाल, पीला, गुलाबी
 
 लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
 
 सावधानी : आर्थिक मामलाें में सतर्कता बरतें और काेई बड़ा निवेश करने से पहले साेचें.
 
 उपाय : शनिवार काे पीपल के पेड़ पर जल अर्पित करें और शनिदेव की आराधना करें.