मकर

    15-Feb-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
यह सप्ताह मकर राशि वालाें के लिए मेहनत और उपलब्धियाें का समय रहेगा.आप अपने लक्ष्याें काे लेकर गंभीर रहेंगे और लगातार प्रयास करेंगे. कुछ मामलाें में धीमी प्रगति हाे सकती है, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी. धैर्य बनाए रखें और सकारात्मक साेच रखें. यह समय आत्मबल काे मजबूत करने और भविष्य की नींव रखने का है.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारियाें का सहयाेग मिलेगा. पदाेन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.बिजनेस में लाभ के संकेत हैं, लेकिन जाेखिम भरे निवेश से बचें. व्यापारियाें के लिए पुराने निवेश से लाभ हाेगा. भूमि, भवन, निर्माण और मशीनरी से जुड़े कार्याें में सफलता मिलेगी.
 
 रिलेशनशिप : परिवार के साथ संबंध मजबूत हाेंगे. जीवनसाथी का सहयाेग मिलेगा. प्रेम संबंधाें में स्थिरता आएगी. आपके रिश्ताें में स्थिरता रहेगी. परिवार और साथी के साथ समय बिताने का माैका मिलेगा. मित्राें और संबंधियाें के साथ समय बिताने से मानसिक संताेष मिलेगा. किसी भी छाेटी बात पर विवाद न बढ़ाएं.बुजुर्गाें का मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन हड्डियाें या जाेड़ाें से जुड़ी समस्या हाे सकती है. पाचन से जुड़ी छाेटी समस्याओं पर ध्यान दें. व्यायाम करें. पर्याप्त नींद और हल्का भाेजन करें. खान-पान संतुलित रखें और अत्यधिक तला-भुना या भारी भाेजन कम करें.
 
 लकी डेट : 16, 20, 21
 
 कलर : सफेद, हरा, नीला
 
 लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
 
 सावधानी : किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वास्थ्य काे प्रभावित कर सकती है.अधिक काम का बाेझ न लें. निराशा और नकारात्मक साेच से बचें.
 
 उपाय : शनिवार काे शनिदेव की पूजा करें और सरसाें तेल का दीपक जलाएं.