चेन स्नैचिंग करने वाले गिराेह का पर्दाफाश, छह लाख का माल जब्त

    15-Feb-2026
Total Views |
 
 
 
chain
कालेवाड़ी पुलिस ने क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की वारदाताें काे अंजाम देने वाले एक शातिर गिराेह काे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने आराेपियाें के पास से 6 लाख 5 हजार 500 रुपये मूल्य का माल बरामद किया है. गिरफ्तार आराेपियाें की पहचान संजय नरसिंमलू नक्का (उम्र-29 वर्ष), आदर्श अनिल कामठीकर (उम्र-25 वर्ष) और संजू किसन गुड़मलवार (उम्र- 24 वर्ष) के रूप में हुई है. ये तीनाें आराेपी मूल रूप से नांदेड़ के निवासी हैं. कालेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस आयुक्त विनय कुमार चाैबे के निर्दे शानुसार चेन स्नैचिंग के मामलाें की जांचे लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था.
 
पुलिस दल काे मिली गुप्त सूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आराेपियाें काे जालना जिले के एक गांव से पल्सर बाइक के साथ हिरासत में लिया गया. कड़ी पूछताछ के बाद आराेपियाें ने अपने जुर्म स्वीकार कर लिए. पुलिस ने आराेपियाें के पास से 3.79 लाख रुपये मूल्य का 21.530 ग्राम साेने का मंगलसूत्र, चाेरी की 7 बाईक, दाे माेबाइल हैंडसेट और एक धारदार हथियार जब्त किए गए. आराेपियाें की गिरफ्तारी से कालेवाड़ी सीमा के भीतर चेन स्नैचिंग और वाहन चाेरी के कुल सात अपराधाें का खुलासा हुआ है.