वाल्हेकरवाड़ी के गुरुद्वारा चाैक इलाके में शनिवार 14 फरवरी की दाेपहर एक युवक द्वारा फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. हृदयविदारक बात यह है कि युवक ने वैलेंटाइन डे के दिन ही माैत काे गले लगा लिया. मृतक की पहचान समर्थ संजय माली (उम्र-23 वर्ष) के रूप में हुई है.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समर्थ माली मूल रूप से साेलापुर जिले का निवासी था. वह पिछले कुछ समय से आकुर्डी रेलवे स्टेशन के पास गुरुद्वारा काॅलाेनी इलाके में अपने दाेस्ताें के साथ किराए पर रह रहा था. वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था.शनिवार दाेपहर जब समर्थ के दाेस्त मेस में खाना खाने के लिए बाहर गए थे, तब कमरे में काेई नहीं था. इसी का फायदा उठाकर समर्थ ने कमरे के भीतर फांसी लगा ली. जब दाेस्त वापस लाैटे, तब घटना का खुलासा हुआ है. समर्थ ने इतना आत्मघाती कदम क्याें उठाया, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हाे पाया है.