दिल्ली स्थित हवेली 1000 कराेड़ रुपये में बिकेगी

    15-Feb-2026
Total Views |
 

DL 
 
दिल्ली के लुटियंस जाेन में एक बार फिर एक प्राॅपर्टी डील ने इतिहास रच दिया है. टिहरी गढ़वाल के महाराजा मनुजेंद्र शाह दिल्ली के भगवान दास राेड पर स्थित अपनी 3.2 एकड़ में फैली बेशकीमती प्राॅपर्टी बेचने जा रहे हैं. एक रिपाेर्ट के मुताबिक महाराजा ने इस संपत्ति का साैदा करीब 1,000 कराेड़ में तय किया है.खाने-पीने के काराेबार से जुड़े एक स्थानीय बिजनेसमैन खरीद रहे हैं. यह आलीशान प्राॅपर्टी भगवान दास राेड के प्लाॅट नंबर 5 पर स्थित है, जिसे फिलहाल 5, भगवान दास राेड के नाम से जाना जाता है.
 
कुल 3.2 एकड़ में फैला यह बंगला उस उद्यमी द्वारा खरीदी जाने वाली दूसरी ऐसी बड़ी संपत्ति हाेगी. इससे पहले उन्हाेंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पहले आधिकारिक आवास काे भी 1,100 कराेड़ रुपये से अधिक में खरीदने का समझाैता किया है. हालांकि, खरीदार की पहचान का अभी खुलासा नहीं किया गया है. इन दाेनाें ही बंगलाें काे ‘ट्राॅफी एस्टेट्स’ की श्रेणी में रखा गया है. ये ऐसी बेहद दुर्लभ और आलीशान संपत्तियां हाेती हैं, जाे अपनी खास लाेकेशन और ऐतिहासिक बनावट के लिए जानी जाती हैं.
रिपाेर्ट के अनुसार, यह साैदा अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है. हालांकि खरीदार का नाम अभी गुप्त रखा गया है.