पुणे, 14 फरवरी (आज का आनंद न्यूज नेटवर्क) भारती सहकारी बैंक की बैठक के दौरान डॉ. विश्वजीत कदम को अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया गया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सचिन वेर्णेकर का निर्विरोध चयन हुआ. वर्ष 2025 से 2030 इस समयावधि के लिए निदेशक मंडल का चुनाव हाल ही संपन्न हुआ. चुनाव अधिकारी के तौर पर कलेक्टर जीतेंद्र डूडी, सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में जिला सब-रजिस्ट्रार संजय राउत और सहायक रजिस्ट्रार प्रगति वाबले चुनाव प्रक्रिया में शामिल थे. निदेशक पद पर डॉ. अस्मिता राजेंद्र जगताप, डॉ. जीतेश हणमंतराव कदम, डॉ.अनंत शरदराव शिंदे, सागर सुब्राव कदम, डॉ. विलासराव जगन्नाथ कदम, प्रो. मिलींद जोशी, संजय पेंढ़ारकर, सीए ऐश्वर्या हर्डिकर, पूजा नरवाड़कर, अजित चालुक्य, मनीष दूधेड़िया, प्रदीप जाधव और राजेश कंठे को नियुक्त किया गया. यह जानकारी प्रबंध निदेशक सर्जे राव पाटिल ने दी. उन्होंने बताया कि बैंक का जनवरी महीने के अंत में कुल व्यापार 2886 करोड़ रुपये होने पर शुद्ध बकाया कर्ज 0% रखने में बैंक प्रबंधन को सफलता मिली है. बैंक का मार्च 2025 के अंत में 21 करोड़ रुपयों का लाभ हुआ. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सदस्यों को 12% लाभांश दिया गया है. बैंक ने ग्राहकों के लिए यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, आरटीजीएस, एनएफटी सुविधाएं शुरू की हैं. बैंक गृह कर्ज, सोने गिरवी रखना और उस पर लाभ, मॉर्टगेज सुविधा आकर्षक ब्याज दर पर शुरू की है और बैंक के ग्राहक उसका लाभ ले रहे हैं.