मिथुन

    15-Feb-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
यह सप्ताह मिथुन राशि वालाें के लिए गतिविधियाें और अवसराें से भरा रहेगा.आप स्वयं काे पहले से अधिक सक्रिय और उत्साही महसूस करेंगे. नए लाेगाें से संपर्क बनेगा, जाे भविष्य में लाभकारी सिद्ध हाे सकता है. कुछ मामलाें में मन थाेड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए अपने विचाराें काे व्यवस्थित रखें. सही याेजना और समय प्रबंधन से आप कई कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर पाएंगे.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपके काैशल और बुद्धिमत्ता की प्रशंसा हाेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. यदि आप नाैकरी बदलने की साेच रहे हैं, ताे यह सप्ताह अनुकूल है. बिजनेस में नए प्राेजेक्ट या डील फाइनल हाे सकती है.ऑनलाइन या कम्युनिकेशन से जुड़े कार्याें में विशेष लाभ मिलेगा. साझेदारी में काम करते समय स्पष्टता रखें.
 
 रिलेशनशिप : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ संवाद बेहतर हाेगा. प्रेम संबंधाें में मधुरता आएगी, लेकिन किसी छाेटी बात काे लेकर बहस से बचें. मित्राें के साथ समय बिताने से तनाव कम हाेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव हाे सकता है. पर्याप्त नींद लें और माेबाइल/स्क्रीन टाइम कम करें. याेग और ध्यान लाभकारी रहेगा.संतुलित आहार और पर्याप्त नींद लें.
 
 लकी डेट : 16, 20, 21
 
 कलर : सफेद, हरा, नीला
 
 लकी दिन : शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
 
 सावधानी : किसी से अनावश्यक विवाद न करें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें.
 
 उपाय : राेजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिदेव के मंदिर में तेल चढ़ाए