सिंह

    15-Feb-2026
Total Views |
 

Horoscope 
 
यह सप्ताह सिंह राशि वालाें के लिए आत्मविश्वास, साहस और उपलब्धियाें से भरा रहेगा. आप अपने भीतर नेतृत्व क्षमता काे और मजबूत महसूस करेंगे. कुछ ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जिनसे आपकी छवि और प्रतिष्ठा में वृद्धि हाेगी. हालांकि अहंकार या जल्दबाजी से बचना जरूरी है. विनम्रता और समझदारी से किए गए कार्य आपकाे अपेक्षित सफलता दिलाएंगे.
 
 कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना हाेगी. पदाेन्नति या मान-सम्मान मिलने के याेग हैं. यदि आप नई नाैकरी की तलाश कर रहे हैं ताे अच्छे अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में लाभ बढ़ेगा और नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं. किसी बड़े समझाैते पर हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्ताें काे ध्यान से पढ़ें.
 
 रिलेशनशिप : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत हाेंगे. प्रेम संबंधाें में मधुरता बढ़ेगी. मित्राें के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा. अविवाहित जातकाें के लिए विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं. मित्राें से सहयाेग मिलेगा.
 
 हेल्थ : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन अधिक काम के कारण थकान हाे सकती है. पर्याप्त आराम करें और नियमित व्यायाम करें.
 
 लकी डेट : 17, 18, 22
 
 कलर : लाल, पीला, गुलाबी
 
 लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
 
 सावधानी : किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच लें.
 
 उपाय : गुरुवार काे पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें.