यह सप्ताह तुला राशि वालाें के लिए संतुलन, साैहार्द्र और प्रगति का संकेत दे रहा है. आप अपने कार्याें काे शांत मन से करेंगे और सही निर्णय लेने में सफल रहेंगे. सामाजिक स्तर पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी और मान-सम्मान में वृद्धि हाेगी.कुछ मामलाें में धैर्य की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन सकारात्मक साेच आपकाे आगे बढ़ाएगी. यह सप्ताह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और सकारात्मक परिणाम देने वाला सिद्ध हाेगा.
कैरियर/बिजनेस : कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. सहकर्मियाें का सहयाेग मिलेगा और वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे. यदि आप नाैकरी बदलने की साेच रहे हैं, ताे अच्छे अवसर मिल सकते हैं. बिजनेस में नए साैदे फाइनल हाे सकते हैं और लाभ बढ़ेगा. फैशन, कला, डिजाइन, साैंदर्य और कंसल्टेंसी से जुड़े लाेगाें काे विशेष सफलता मिल सकती है. व्यापारियाें के लिए साझेदारी से लाभ हाेगा. नए अनुबंध और समझाैते लाभकारी सिद्ध हाेंगे.
रिलेशनशिप : परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. जीवनसाथीके साथ रिश्ते मजबूत हाेंगे. प्रेम संबंधाें में मधुरता आएगी. मित्राें और सहयाेगियाें के साथ संवाद और सहयाेग बनाए रखना लाभकारी रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक संताेष प्राप्त हाेगा.
हेल्थ : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचें. ध्यान और याेग लाभकारी रहेगा. पर्याप्त पानी पिएं और याेग करें.
लकी डेट : 17, 18, 22
कलर : लाल, पीला, गुलाबी
लकी दिन : मंगलवार, गुरुवार, रविवार
सावधानी : अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी तरह की बहस से बचें.निर्णय लेने में असमंजस से बचें.
उपाय : इस सप्ताह भगवान हनुमान की पूजा करें और मंगलवार काे लाल वस्त्र पहनें. जरूरतमंद काे गुलाबी वस्त्र या भाेजन दान करें.