लाेनावला का टाइगर पाइंट माैत का स्पाॅट बना

    15-Feb-2026
Total Views |
 
 

ln 
सह्याद्रि के पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन के लिए मशहूर लाेनावला के टाइगर, लायंस और शिवलिंग पाॅइंट पिछले कुछ दिनाें में यहां हुई सुसाइड की घटनाओं की वजह से आत्महत्या का केंद्र बन गए हैं. यहां सिर्फ डेढ़ महीने में हुई तीन आत्महत्या की घटनाओं ने हलचल मचा दी है.मानसिक तनाव और कई अन्य व्यक्तिगत कारणाें से अपना मानसिक संतुलन खाे चुके लाेगाें ने लाेनावला इलाके में टाइगर और लायंस पाॅइंट की चट्टानाें से गहरी घाटी में कूदकर अपनी जान दे दी है. हालांकि इस जगह पर हुई तीन आत्महत्या की घटनाएं हाल की हैं, लेकिन पहले भी इस इलाके में सैकड़ाें घटनाएं हाे चुकी हैं, जिनमहत्या, आत्महत्या और बदले की भावना से हत्याएं शामिल हैं. मावल तहसील और लाेनावला खंडाला, जाे अपनी ठंडी हवा के लिए मशहूर है, सह्याद्रि के पर्वतीय क्षेत्र में एक खास जगह मानी जाती है.
 
मावल तहसील और लाेनावला-खंडाला पर्यटन के लिए मशहूर हैं. लाेनावला में टाइगर लायंस और शिवलिंग पाॅइंट्स सह्याद्रि रेंज के ऊंचे मैदानी क्षेत्राें पर पर्यटनस्थल हैं.आत्महत्या की घटनाएं बनती जा रही चुनाैती, गश्त बढ़ाई जाएगी इस जगह पर आत्महत्या की जाे घटनाएं हुई हैं और हाे रही हैं, वे समझ से बाहर हैं. आत्महत्या की घटनाओं काे राेकना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनाैती है.क्याेंकि यह इलाका वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां घटनाओं काे राेकने का एकमात्र प्रभावी तरीका सीसीटीवी कैमरे लगाना और सही उपाय करना है.इसके लिए वन विभाग के अधिकारियाें से बात कर इस बारे में फैसला लिया जाएगा. साथ ही, हमारी तरफ से इस इलाके में रात की गश्त बढ़ाई जाएगी.