पुणे शहर में यातायात नियमाें की धज्जियां उड़ाने वालाें के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी दंडात्मक कार्रवाई की है. ट्रैफिक पुलिस और शहर के 44 पुलिस स्टेशनाें द्वारा संयुक्त रूप से चलाई गई विशेष मुहिम के तहत मात्र 4 दिनाें के भीतर 1 कराेड़ 3 लाख 25 हजार 150 रुपये का जुर्माना वसूला गया है. पुणे पुलिस के इतिहास में इतने कम समय में इतनी बड़ी रकम जुर्माने के ताैर पर वसूलने का यह एक नया रिकाॅर्ड है.ट्रिपल सीट चालकाें पर विशेष नजर यातायात शाखा के 30 विभागाें और सभी थाना क्षेत्राें में पिछले कुछ दिनाें से आक्रामक अभियान चलाया जा रहा है.
आंकड़ाें के अनुसार, केवल 12 और 13 फरवरी काे शहर में ट्रिपल सीट टू-व्हीलर चलाने वाले 2,649 वाहन चालकाें पर गाज गिरी. इस दाैरान नियमाें का उल्लंघन करने वाले 988 वाहनाें काे पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस ने स्पष्ट किया हक प्रत्येक ट्रिपल सीट वाहन चालक से 1,000 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है.यातायात पुलिस के अनुसार, इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य शहर की सड़काें काे सुरक्षित बनाना और टूव्हीलर वाहनाें पर हाेने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है. आने वाले दिनाें में यह अभियान और भी सख्त किया जाएगा.