आलू खाने से कैंसर का खतरा कम हाे जाता है, इसलिए राेज दाे आलू खाएं

    15-Feb-2026
Total Views |
 

potato 
 
आलू में माैजूद कार्बाेहाइड्रेट के कारण अक्सर कम खाने कह सलाह दी जाती है, क्याेंकि इससे माेटापा बढ़ता है.लेकिन एक नए शाेध के अनुसार, आलू खाने से पेट के कैंसर का खतरा कम हाेता है.अध्ययन के अनुसार, सेद सब्जियां जैसे आलू, प्याज और गाेभी पेट के कैंसर के खतरे काे कम करते हैं, जबकि बियर, नमक और संरक्षति भाेजन कैंसर के खतरे काे बढ़ा देते हैं.चीन की झिजियांग यूनिवर्सिटी के शाेधकर्ताओं के अनुसार, जाे लाेग ज्यादा मात्रा में सेद सब्जियाें का सेवन करते हैं, उनमें सब्जियां न खाने वाले लाेगाें के मुकाबले कैंसर हाेने का खतरा तीन गुना तक काम हाेता है. शाेधकर्ताओं ने खाने और पेट के कैंसर के बीच संबंध पर हुए 76 अध्ययनाें का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला.
 
राेज खाना ायदेमंद ः शाेधकर्ताओं के अनुसार, अगर राेज दाे आलू खाए जाएं ताे इससे पेट के कैंसर का खतरा आठ ीसदी तक कम हाे जाता है. उनके अनुसार, आलू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जाे एंटीऑक्सीडंट का काम करता है और यह पेट की काेशिकाओं में तनाव काे कम करता है. फल खाने से भी लाभ ः शाेधकर्ताओं के अनुसार राेज 100 ग्राम फल खाने इससे पेट के कैंसर का खतरा पांच ीसद कम हाे सकता है.हरी-पीली सब्जियां जैसे पत्तागाेभी, सलाद पत्ता और अजवायन खाने से भी कैंसर का खतरा कम हाेता है. राेज पांच ग्राम या एक छाेटा चम्मच नमक खाने से पेट के कैंसर का खतरा 12 ीसदी तक बढ़ जाता है.