राजस्थान में सड़क हादसे में 5 की माैत

    15-Feb-2026
Total Views |
 
 


Rj
राजस्थान के जयपुर के चाकसू में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लाेगाें की माैत हाे गई. काेटा-जयपुर नेशनल हाईवे (एनएच-52) पर सुबह करीब 5:30 बजे एक तेज रफ्तार कार आगे चल रही ट्रेलर में जा घुसी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पांच लाेगाें की माैत हाे गई. हादसे में मारे गए लाेग मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे.चाकसू पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनाेहर लाल मेघवाल के मुताबिक, एक्सीडेंट शनिवार सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू में टिगरिया माेड़ के पास हुआ. कार मध्य प्रदेश से जयपुर की ओर जा रही थी, तभी ड्राइवर काे झपकी आ गई, जिससे गाड़ी आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई.
 
टक्कर इतनी जाेरदार थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हाे गई और लाशें अंदर बुरी तरह फंस गईं.एक महिला समेत चार लाेगाें की माैके पर ही माैत हाे गई. गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम ताेड़ दिया. हादसे की वजह से नेशनल हाईवे पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया. सूचना मिलते ही लाेकल पुलिस और एक्सीडेंट रिस्पाॅन्स टीम माैके पर पहुंची और इलाके काे खाली कराया. क्रेन की मदद से खराब गाड़ियाें काे हटाया गया और ट्रैफिक चालू किया गया. सभी शवाें काे चाकसू सब-डिस्ट्रिक्ट हाॅस्पिटल की माॅर्चरी में रखवाया गया है.