महाशिवरात्रि आज: शिवमंदिराें में रहेगी श्रद्धालुओं की धूम

    15-Feb-2026
Total Views |
 

shiv 
 
हर साल की तरह महाशिवरात्रि का पर्व बडे उत्साह के साथ मनाया जाता है. रविवार (15 फरवरी) काे महाशिवरात्रि के मंगल पर्व पर शहर के शिवमंदिराें में लगभग तैयारी पूरी हाे चुकी है. रविवार काे सुबह शिवजी की पिंडी पर जल चढाया जाएगा. अभिषेक, पूजा अर्चना की जाएगी. महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के कई शिवमंदिराें में भक्ताें के लिए महाप्रसाद का भी आयाेजन किया गया है. पूरे दिन भर बम-बम भाेले, हर-हर महादेव की गुंज शहर में सुनाई देगी. घर-घर में भी महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा-अर्चना और शिवजी काे भाेग चढाया जाता है. महाशिवरात्रि काे उपवास करने की भी परंपरा है, इसलिए नागरिक उपवास के पदार्थ खरीद रहे थे.
 
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवजी की पिंडी पर दूध, दही, जल और गन्ने का रस भी चढाने की प्रथा है. पूजा अर्चना में खासकर सफेद फूलाें का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सफेद फूलाें की मांग भी बढी थी.महात्मा फुले मंडई और तुलसीबाग परिसर में फूलाें के बाजार में भी विभिन्न प्रकार के फूलाें की बिक्री-खरीदारी शनिवार काे देखने काे मिली. मध्यवर्ती पेठ एरिया में श्रीओंकारेश्वर मंदिर, साेमेश्वर मंदिर, पांचालेश्वर मंदिर, वृद्धेश्वर-सिद्धेश्वर मंदिर, पातालेश्वर गुफां सहित विभिन्न शिव-मंदिराें में भी शिवरात्रि के अवसर पर आकर्षक सजावट और विद्युत राेषशाई भी की गई है. भक्ताें काे दर्शन के लिए दर्शनबारी की भी व्यवस्था की गई है. सार्वजनिक मंडलाें द्वारा मंडप व्यवस्था करके सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमाें का आयाेजन किया गया है.