भाजपा ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के पाेस्टर पर जूते बरसाए

    16-Feb-2026
Total Views |
 

BJP 
 
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज और टीपू सुल्तान की तुलना किए जाने के विराेध में रविवार काे भारतीय जनता पार्टी, पिंपरीचिंचवड़ ने कड़ा रुख अपनाया.पिंपरी चाैक पर आयाेजित इस आक्रामक विराेध प्रदर्शन के दाैरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपकाल की तस्वीर पर जूते मारकर अपना आक्राेश व्यक्त किया और उन्हें तत्काल पद से बर्खास्त करने की मांग की.शहर अध्यक्ष शत्रुघ्न काटे के नेतृत्वमें आयाेजित इस आंदाेलन में उपस्थिताें ने सपकाल के बयान काे ऐतिहासिक अज्ञानता करार दिया. आंदाेलन में मुख्य रूप से विधायक उमा खापरे, संगठन महासचिव माेरेश्वर शेडगे, पीसीएमसी मनपा भाजपा गुटनेता प्रशांत शिताेले, पूर्व नगरसेवक राजू दुर्गे, युवा माेर्चा अध्यक्ष दिनेश यादव और मंडल अध्यक्ष मंगेश धाडगे शामिल हुए.
 
भाजपा नेताओं ने अपने संबाेधन में चेतावनी देते हुए कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे आराध्य दैवत हैं. उनकी तुलना टीपू सुल्तान से करना महाराष्ट्र कीअस्मिता का अपमान है, जिसे काेई भी शिवप्रेमी बर्दाश्त नहीं करेगा. यदि इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए तत्काल माफी नहीं मांगी गई और संबंधित व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं हुई, ताे हम लाेकतांत्रिक तरीके से और भी तीव्र आंदाेलन छेड़ेंगे.शिवराय का सम्मान अक्षुण्ण रखना ही हमारी प्रतिबद्धता है. इस अवसर पर हरीश माेरे, युवराज लांडे, देवीदास साबले, कैलाश सानप, सतीश नागरगाेजे, दीपक नागरगाेजे, गणेश ढाकने, देवदत्त लांडे, डाॅ. हेमंत देवकुले और हेमचंद्र मासुलकर उपस्थित थे. र्ीं